Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabसुरंग में दो ट्रकों की टक्कर, 3 की मौ.त

सुरंग में दो ट्रकों की टक्कर, 3 की मौ.त

नागवैन, 20 अगस्त,2026 (जगदेव रंचना): चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग नंबर 12 में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7:45 बजे हुआ। एक ट्रक पंजाब नंबर का और दूसरा हिमाचल प्रदेश नंबर का था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही औट पुलिस और जांच टीम मौके पर पहुंची तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से नागवैन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को नेरचौक रेफर किया गया है।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी पधर लोकेन्द्र नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments