पटियाला, 20 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल मार्गदर्शन तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14 और अंडर-19 लड़कों की फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिताएं केसरी के अखाड़े में आयोजित की गईं।
पंजाब कुश्ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महिंदर सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर विशेष रूप से केसरी बाग स्थित अखाड़े में पहुंचे और खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर जोनल सचिव पातड़ां दविंदर सिंह, कुश्ती कोच खेल विभाग सारज सिंह, पीटीआई राकेश अरोड़ा, लेक्चरर नरंजन सिंह तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।






