Wednesday, August 26, 2026
HomePunjab2026 में पंजाब में ट्रैफिक चालानों की रफ्तार हुई दोगुनी

2026 में पंजाब में ट्रैफिक चालानों की रफ्तार हुई दोगुनी

चंडीगढ़,22 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): पंजाब में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई में तेजी आई है। वर्ष 2021 में जहां 53,973 चालान जारी हुए थे, वहीं 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 20.47 लाख पहुंच गया। अब 2026 में केवल 1 जनवरी से 6 अगस्त तक ही 41.38 लाख चालान जारी किए जा चुके हैं।

सरकारी ई-चालान आंकड़ों के मुताबिक, चालानों की संख्या तेजी से बढ़ने के बावजूद जुर्माने की वसूली में कमी आई है। 2024 में प्रति चालान औसतन ₹1,370 की वसूली हुई थी, जो 2025 में घटकर ₹601 और 2026 में अब तक सिर्फ ₹118 रह गई है।

2025 में चालानों से ₹123.04 करोड़ की वसूली हुई थी, जबकि 2026 में अब तक 41.37 लाख चालान जारी होने के बावजूद वसूली केवल 49.02 करोड़ रही है। आंकड़े बताते हैं कि चालान की कार्रवाई बढ़ी है, लेकिन जुर्माना वसूलने की रफ्तार इसके मुकाबले काफी धीमी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments