Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabसतौज से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, डिस्कवरी पर दिखेगा मुख्यमंत्री मान का...

सतौज से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, डिस्कवरी पर दिखेगा मुख्यमंत्री मान का सफर

चंडीगढ़, 22 अगस्त,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री ‘सतौज से संसद’ जल्द ही डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने जा रही है। मुख्यमंत्री मान ने इसका ट्रेलर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

यह विशेष शो 30 अगस्त, रविवार को शाम 7 बजे प्रसारित होगा और इसे 7 भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री में भगवंत मान के बचपन, परिवार, कलाकार और कॉमेडियन के रूप में संघर्ष से लेकर राजनीति में उनके सफर को दिखाया जाएगा।

शो में उनकी मां हरपाल कौर, बहन मनप्रीत कौर और करीबी कलाकार मित्र पुराने दिनों की यादें और उनके संघर्ष से जुड़े किस्से साझा करेंगे। साथ ही पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब से राजनीतिक शुरुआत, आम आदमी पार्टी में सक्रिय भूमिका, सांसद बनने और 2022 में पंजाब के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को भी प्रमुखता से पेश किया जाएगा।

डॉक्यूमेंट्री में मान सरकार की कुछ प्रमुख योजनाओं और पहलों का भी जिक्र होगा। वहीं, उनके जन्मस्थान सतौज गांव से जुड़े भावनात्मक रिश्ते को भी खास जगह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments