Thursday, August 27, 2026
HomePunjabजिला पुलिस संगरूर द्वारा दिनांक 08.08.2026 से 21.08.2026 तक की गई कार्रवाई

जिला पुलिस संगरूर द्वारा दिनांक 08.08.2026 से 21.08.2026 तक की गई कार्रवाई

संगरूर, 22 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला संगरूर में 62 मामले दर्ज कर 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • थाना सिटी-1 संगरूर के क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को 48 घंटे के अंदर ट्रेस करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, 1 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, 1 लोहे की रॉड, 2 सोने के कड़े, 1 सोने की अंगूठी, 3 जोड़ी टॉप्स और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
  • थाना दिड़बा, सदर धूरी, भवानीगढ़ और सिटी संगरूर के क्षेत्रों में चोरियों/लूटपाट करने वाले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 74 ग्राम सोने के आभूषण, 322 फुट तार, 18 पाइप, 21 चादरें, 40 फुट सरिया, 20 फुट पाइप लोहा, 2 चादरें लोहा, 1 रेहड़ी लोहा, 1 स्कूटी और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल, आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस संगरूर द्वारा “नशे के खिलाफ” और “पिंडां दे पहरेदार” अभियान के तहत 08.08.2026 से 21.08.2026 तक नशे से संबंधित 38 मामले दर्ज कर 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान पुलिस ने 266 ग्राम हेरोइन, 10 ग्राम स्मैक, 105 किलो 380 ग्राम भुक्की चूरा पोस्त, 49 ग्राम सुल्फा/गांजा, 8 नशीले इंजेक्शन और 346 नशीली गोलियां बरामद कीं।

शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ 24 मामले दर्ज कर 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 848.250 लीटर ठेका देसी शराब, 58.500 लीटर नाजायज शराब, 63 लीटर अंग्रेजी शराब और 310 लीटर लाहन बरामद किया गया।

पुलिस की ओर से नशा विरोधी अभियान में आम जनता से भी सहयोग देने की अपील की गई है। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा 47 गांवों/शहरों में आम जनता के साथ बैठकें कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को नशे का कारोबार करने वाले तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि नशे की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके।

पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों और अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है तथा नशे की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नशे के खिलाफ जंग जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments