चंडीगढ़ ,23 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में देर रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी अजय गिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ सेक्टर-26 के क्लब में पार्टी करने आया था।
पार्टी के बाद युवक अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-17 पहुंचा। इसी दौरान वह कार में घायल अवस्था में मिला। उसे तुरंत सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार गोली युवक के माथे में लगी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोली युवक ने खुद चलाई या किसी अन्य व्यक्ति ने उसे मारी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।






