Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaडी.ए.वी. में वेद सप्ताह के अंतर्गत वेद परिचय कार्यक्रम

डी.ए.वी. में वेद सप्ताह के अंतर्गत वेद परिचय कार्यक्रम

जाखल मंडी, 24 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): बृजलाल जिंदल डी.ए.वी. स्कूल जाखल मंडी में वेद सप्ताह एवं विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वेद सप्ताह के दूसरे दिन विद्यालय परिसर में विधिवत वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने यज्ञ में आहुति देकर सुख-शांति, स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण की कामना की।
यज्ञ के उपरांत पवन शास्त्री ने विद्यार्थियों को चारों वेदों—ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद—के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वेदों की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य, सदाचार, सेवा एवं नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय कार्य प्रभारी विजय गर्ग ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वेदों की शिक्षाएं हमें ज्ञान, अनुशासन, संस्कार और मानव सेवा की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को वेद सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments