नेपाल,26 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): नेपाल के रसुवा जिले के तिमुरे बाजार में तिब्बत से आए अचानक बाढ़ के पानी ने भारी तबाही मचा दी। बाढ़ से तिमुरे समेत दो बाजार पूरी तरह तबाह होने की खबर है और करीब 1,000 लोगों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बाढ़ में रसुवा बॉर्डर, कस्टम कार्यालय, बड़ी संख्या में वाहन और सामान बह गए। हाल ही में बनाया गया एक नया पुल भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे आई बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया और निचले क्षेत्रों में कई जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा।
स्थिति को देखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री बलेन्द्र शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आपात बैठक बुलाई है और प्रभावित जिलों के अधिकारियों से संपर्क कर हालात की निगरानी कर रहे हैं।






