नई दिल्ली,26 अगस्त,2026 (हर्षलीन सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के युवाओं की भागीदारी होगी।
‘मेरा युवा भारत’ की ओर से आयोजित संवाद का उद्देश्य युवाओं को खेलों, फिटनेस, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। कार्यक्रम में युवा खिलाड़ी और प्रतिभागी खेल सुविधाओं, कोचिंग, खेल विज्ञान, प्रतिभा चयन और 2036 ओलंपिक की तैयारी जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।
इसके अलावा युवाओं में नेतृत्व क्षमता और नागरिक जिम्मेदारी बढ़ाने तथा ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर भी युवा संवाद आयोजित किए जाएंगे।






