Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabइफको की ओर से सरहिंद में जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन आयोजित

इफको की ओर से सरहिंद में जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन आयोजित

फतेहगढ़ साहिब, 26 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): देश की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड) की ओर से सरहिंद में जिला स्तरीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं शिनाज मित्तल ने बताया कि इफको द्वारा नैनो खाद के ब्लॉक स्तर के ट्रायल और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के ट्रायल के परिणाम साझा किए गए।

उन्होंने बताया कि इफको द्वारा हर वर्ष 20 प्रतिशत डिविडेंड सहकारी सभाओं को वितरित किया जाता है। उन्होंने इफको अधिकारियों के साथ तालमेल कर खाद वितरण की नीति की सराहना की। इसके साथ ही फसलों के अवशेषों से संबंधित मशीनरी की सभा स्तर पर खरीद के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर इफको फील्ड ऑफिसर हिमांशु जैन ने भारत सरकार की ‘उर्वरक की पाठशाला’ और पीएम योजना के तहत आधुनिक खादों जैसे जैविक खाद, समुद्री शैवाल और नैनो खाद आदि के इस्तेमाल के लिए किसानों को प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित विभिन्न सहकारी सभाओं के निरीक्षकों से अधिक से अधिक गांव स्तर के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सहयोग की अपील की गई।

इस अवसर पर इफको लुधियाना के रीजनल मैनेजर मोहन स्वरूप, इफको स्टेट मार्केटिंग मैनेजर जीत राम चौधरी, इफको फील्ड ऑफिसर हिमांशु जैन, सहायक रजिस्ट्रार रमन कुमार, आईएफएफडीसी से सतिंदर सिंह, इफको एमसी से संदीप विर्क, इफको टोकियो से योगेश कुमार, प्रगतिशील किसान गुरविंदर सिंह तलानिया, प्रगतिशील किसान गुरजंट सिंह बलहारी, एमडी राकेश गोयल और डीएम दविंदर सिंह ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments