फतेहगढ़ साहिब, 30 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा धान की पराली के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट स्कीम फेस-2 वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न कृषि मशीनों पर सब्सिडी देने के लिए 1 सितंबर 2026 को ऑनलाइन ड्रा निकाला जाएगा। यह जानकारी मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जगदेव सिंह ने दी।
मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि व्यक्तिगत किसानों को 50 प्रतिशत और प्राथमिक सहकारी समितियों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर सुपर एसएमएस, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, जीरो टिल ड्रिल, बेलर, रेक, मल्टी-क्रॉप सुपर सीडर, मल्चर और रिवर्सिबल प्लाऊ आदि कृषि मशीनों का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ड्रा 1 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे जिला प्रशासनिक परिसर, फतेहगढ़ साहिब में निकाला जाएगा। इसका सीधा प्रसारण विभाग के फेसबुक पेज पर किया जाएगा।






