अमृतसर, 01 सितंबर,2026 (प्रभजोत सिंह): श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में करीब 14 घंटे की देरी होने पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।
फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 8:40 बजे था, लेकिन यात्रियों को इसके रात करीब 11 बजे रवाना होने की सूचना दी गई। लंबे इंतजार से परेशान यात्रियों ने एयरलाइन के टिकट काउंटर पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों से बहस भी हुई।
यात्रियों ने फ्लाइट में देरी को लेकर एयरलाइन प्रबंधन से जवाब मांगा। हालांकि, देरी के कारणों को लेकर एयरलाइन की ओर से फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।






