Tuesday, September 1, 2026
HomePunjabबड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और हर आयु वर्ग के लोगों ने...

बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक मैराथन में लिया हिस्सा

फतेहगढ़ साहिब, 1 सितंबर,2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित खेल विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन को सहायक कमिश्नर (जनरल) सूबा सिंह ने बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन डी.सी. कॉम्प्लेक्स, माता गुजरी कॉलेज, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा बिबानगढ़ साहिब, श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी रोड और फिर गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब से होते हुए बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य गेट पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री सूबा सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस संबंध में विभिन्न जागरूकता एवं सामाजिक एकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महान संत की शिक्षाओं को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जात-पात, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए एक समान और स्वस्थ समाज के निर्माण का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर श्री सूबा सिंह ने युवाओं और विद्यार्थियों को ऐसे खेल एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर एस.पी.डी. श्रीमती हरवंत कौर, डी.एस.पी. हरतेश कौशिक, जिला खेल अधिकारी श्री हरपिंदर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments