Wednesday, September 2, 2026
HomeHaryanaजिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में शांति निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने ग्रुप...

जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता में शांति निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने ग्रुप व सोलो सॉन्ग में प्राप्त किया प्रथम स्थानः रणसिंह रेपस्वाल

फतेहावाद, 02 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सैकेंड़री स्कूल, ढिंगसरा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय स्कूली खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। निदेशक माध्यमिक शिक्षा पंचकूला, हरियाणा के निर्देशानुसार आयोजित जिला स्तरीय ग्रुप सॉन्ग एवं सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता का आयोजन आर्यन पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया और शांति निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने भी पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणसिंह जी रेपस्वाल एवं डायरेक्टर श्री विजय सिंह बाघेला ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास किया था। विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज, शानदार प्रस्तुति और उत्कृष्ट तालमेल से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल देखते ही बनता था। विद्यालय की ओर से प्रस्तुत ग्रुप सॉन्ग ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में भी विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र साहिर खान ने अपनी शानदार गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहिर खान की मधुर आवाज, सुरों पर मजबूत पकड़ और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।


प्रधानाचार्य श्री रेपस्वाल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संगीत, कला और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का हुनर विकसित होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर बेहतर अवसर उपलब्ध करवा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments