Wednesday, September 2, 2026
HomeWorld Newsनेपाल में बाढ़ का कहर, बढ़ी मौ.तों की संख्या

नेपाल में बाढ़ का कहर, बढ़ी मौ.तों की संख्या

काठमांडू, 02 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के एक सप्ताह बाद भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है, जबकि 4,858 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रहे हैं।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, सबसे अधिक शव चितवन, नवलपरासी पूर्व, नवलपरासी पश्चिम और नुवाकोट से बरामद हुए हैं। अब तक 1,113 शवों की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और 95 शव परिजनों को सौंपे गए हैं।

सुरक्षा बलों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 6,541 लोगों को सुरक्षित निकाला है। राहत, बचाव और शवों के प्रबंधन के लिए करीब 7,912 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

अधिकारी प्रभावित इलाकों में फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, मलबे से बंद सड़कों को खोलने और राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को बर्फ, चट्टानों के खिसकने या हिमस्खलन के कारण अचानक आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments