Wednesday, September 2, 2026
HomePunjabविधायक गैरी बड़िंग ने अमलोह के वार्ड नंबर 12 और मंडी गोबिंदगढ़...

विधायक गैरी बड़िंग ने अमलोह के वार्ड नंबर 12 और मंडी गोबिंदगढ़ के वार्ड नंबर 28 में संभाली सफाई अभियान की कमान

अमलोह/मंडी गोबिंदगढ़/बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब, 2 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): ‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान के तहत अमलोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने अमलोह के वार्ड नंबर 12 और मंडी गोबिंदगढ़ के वार्ड नंबर 28 में चल रहे सफाई अभियान के पांचवें दिन सफाई कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं भी अभियान में हिस्सा लेते हुए सफाई की कमान संभाली और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मंडी गोबिंदगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस, उपाध्यक्ष विनीत कुमार बिट्टू, अजीत सिंह बंटी, मुनीश गुप्ता, विनोद गुज्जर, एमसी हरचंद सिंह, सुखदीप मंडेर, बलकार सिंह, जगतार सिंह, जानवी शर्मा, दर्शन सिंह चीमा, मोनी पंडित सहित अन्य अधिकारी और नेता मौजूद रहे।

सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए विधायक गैरी बड़िंग ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाना नहीं, बल्कि शहर में स्थायी रूप से बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में जमा कचरे के ढेरों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

विधायक ने शहरवासियों से अपील की कि स्वच्छ शहर बनाने में सरकारी विभागों के साथ प्रत्येक नागरिक की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से घरों और दुकानों का कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों पर डालने तथा सफाई कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की।

इसी क्रम में नगर परिषद सरहिंद-फतेहगढ़ साहिब की ओर से ब्राह्मण माजरा, चावला चौक और रेलवे फ्लाईओवर, जबकि बस्सी पठाना में तहसील रोड पर भी अभियान के पांचवें दिन सफाई अभियान जारी रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments