Thursday, September 3, 2026
HomeHaryanaसोनीपत में सड़क हादसा, 3 की मौ.त

सोनीपत में सड़क हादसा, 3 की मौ.त

सोनीपत, 03 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): कुंडली-मानेसर-पलवल (के,एम.पी.) एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने यात्रियों से भरी इको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रोहतक स्थित पीजीआई रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि वैन में सवार लोग उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से झज्जर में बाजरे की फसल काटने के लिए जा रहे थे। हादसे में उनकी यात्रा दर्दनाक दुर्घटना में बदल गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments