चंडीगढ़, 03 सितंबर, 2026 (बलजीत सरना): पंजाब के कर्मचारियों की वेतन और महंगाई भत्ते को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरपाल चीमा ने दावा किया कि पंजाब के सरकारी कर्मचारियों का वेतन देश के कई राज्यों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तुलना में अधिक है।
वित्त मंत्री के अनुसार, पंजाब सरकार अपने राजस्व का करीब 51 प्रतिशत हिस्सा वेतन और पेंशन पर खर्च करती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा 42 प्रतिशत डी.ए. के बावजूद पंजाब के क्लर्क, ड्राइवर, स्टेनोग्राफर, ई.टी.टी. शिक्षक और कांस्टेबल जैसे कर्मचारियों का वेतन केंद्र के समान पदों से अधिक है।
उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में डी.ए. बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाता है, तो इन कर्मचारियों का वेतन केंद्र सरकार के कर्मचारियों से करीब ₹8,800 से ₹24,800 प्रति माह अधिक हो सकता है।
चीमा ने बताया कि भगवंत मान सरकार ने डी.ए. को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया है। वहीं, ₹14,100 करोड़ के डी.ए. बकाये को लेकर उन्होंने कहा कि यह पिछली कांग्रेस और भाजपा-अकाली सरकारों से विरासत में मिला है।






