Friday, September 4, 2026
HomeHaryanaगांव नंगल में नशा मुक्ति शिविर आयोजित, 44 नशा पीड़ितों का उपचार...

गांव नंगल में नशा मुक्ति शिविर आयोजित, 44 नशा पीड़ितों का उपचार शुरू

फतेहाबाद, 04 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद ने गांव नंगल में विशेष नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में नशा प्रभावित लोग पहुंचे, जिनमें से 44 पीड़ितों ने अपना उपचार शुरू करवाया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. गिरीश कुमार व डॉ. दीप मान तथा आयुष विभाग की ओर से डॉ. जसविंदर सिंह अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने नशा पीड़ितों के स्वास्थ्य की जांच कर उनकी काउंसलिंग की तथा नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के दौरान पीड़ितों की रक्त जांच भी की गई। चिकित्सकीय जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार उन्हें एलोपैथिक, होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध करवाकर नियमित उपचार से जोड़ा गया। चिकित्सकों ने पीड़ितों को दवाओं का नियमित सेवन करने तथा निर्धारित समय पर फॉलोअप करवाने की सलाह दी।


नशा मुक्ति टीम ने पीड़ितों और उनके परिजनों से संवाद करते हुए कहा कि नशे की लत से बाहर निकलने के लिए समय पर उपचार, नियमित काउंसलिंग और परिवार का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। परिजनों से भी अपील की गई कि वे नशा प्रभावित व्यक्ति को उपचार के लिए प्रोत्साहित करें और उसका मनोबल बनाए रखें।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने आसपास किसी व्यक्ति को नशे की गिरफ्त में देखें तो उसे छिपाने या नजरअंदाज करने के बजाय उपचार से जोड़ने में सहयोग करें।
पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, परिवार और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments