बठिंडा/चंडीगढ़, 5 सितंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का आज बठिंडा से शानदार आगाज किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस खेल अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न खेलों से जुड़े बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।
खेल मेले के माध्यम से पंजाब के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने तथा गांवों और शहरों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बठिंडा में होने वाले उद्घाटन समारोह को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा खेलों और खिलाड़ियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की भी उम्मीद है।






