Saturday, September 5, 2026
HomePunjabसारागढ़ी मेमोरियल में होगा विशेष कार्यक्रम

सारागढ़ी मेमोरियल में होगा विशेष कार्यक्रम

चंडीगढ़, 5 सितंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): सारागढ़ी की ऐतिहासिक जंग की 129वीं वर्षगांठ के अवसर पर सारागढ़ी फाउंडेशन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 12 सितंबर को अमृतसर स्थित सारागढ़ी मेमोरियल में होगा।

इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से सारागढ़ी की जंग में शहीद हुए वीर सिख सैनिकों की कुर्बानी और बहादुरी को याद किया जाएगा। सारागढ़ी की लड़ाई भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता और अदम्य साहस की महत्वपूर्ण मिसाल मानी जाती है।

12 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उनकी वीरता की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सारागढ़ी मेमोरियल, अमृतसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments