दुबई, 06 सितंबर,2026 (राजेश कुमार): महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उसका सबसे कम स्कोर है।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट हासिल किया।
56 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर भारत को शानदार जीत दिलाई।
पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने 13 और शवाल जुल्फिकार ने 14 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।






