पटियाला, 07 सितंबर, 2026 (अनिल कुमार भारती): समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही प्रमुख संस्था जनहित समिति (रजि.) पटियाला द्वारा स्थानीय बारांदरी बाग में एक विशाल मुफ़्त मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप समिति के अध्यक्ष श्री एस. के. गौतम एवं जनरल सचिव विनोद कुमार शर्मा की सुचारू देख-रेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आरोग्य कैंप में 100 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई और मुफ़्त चिकित्सीय सेवाओं का लाभ उठाया।
कैंप के दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व विभागाध्यक्ष (ऑर्थोपेडिक सर्जन) डॉ. हरि ओम अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने हड्डियों एवं जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की जाँच करते हुए उन्हें बहुमूल्य मुफ़्त सलाह एवं आवश्यक इलाज मुहैया करवाया। इसके अलावा सहारा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से डॉ. अशोक जोशी एवं डॉ. पुरुषोत्तम सिंगला अपनी पूरी टीम के साथ, डॉ. जतिन गर्ग तथा ‘हेल्दी बेबी’ से डॉ. अवनीश गुप्ता ने भी कैंप में पहुँचकर अपनी अमूल्य सेवाएँ दीं।

इस अवसर पर ‘नीडलमैन’ के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध, पद्म श्री एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री अरुण बजाज ने मुख्य अतिथि (गेस्ट ऑफ़ ऑनर) के रूप में शिरकत करके कैंप की शोभा बढ़ाई।
कैंप के दौरान संस्था के संस्थापक सदस्य, अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं शिक्षा शास्त्री अनिल भारती ने जनहित समिति द्वारा स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे समाज कल्याण के कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संस्था निरंतर ज़रूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में टी. एस. कपूर, राज कुमार मेहता, प्रो. एस. सी. शर्मा, इंदरजीत दुआ, रवि शर्मा, जगतार जग्गी, पंजाबी फ़िल्म लेखक एवं अभिनेता मोहन कंबोज, एडवोकेट के. के. सिंगला, संजय सिंगला (सी.ए.), सुखप्रीत सिंह, भूपिंदर चावला, सरबजीत सिंह, सतीश जोशी, जी. एस. बेदी, एडवोकेट जसविंदर गरेवाल, ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हरिंदर पाल शर्मा एवं सिमी भांगड़ा ग्रुप के सदस्यों ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। सभी गणमान्य सज्जनों एवं डॉक्टरों की टीम ने कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।






