कुरुक्षेत्र,7 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): सितंबर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि हरियाणा सामाजिक-सांस्कृतिक डेटा ऑब्जर्वेटरी प्रोजेक्ट को लेकर 11 सितंबर 2026 को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा करेंगे। यह बैठक लघु सचिवालय के सभागार में दोपहर 12.30 बजे आयोजित की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी इस बैठक में निश्चित तिथि और समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।






