Monday, September 7, 2026
HomeHaryanaग्रामीण युवाओं के हुनर को रोजगार की उड़ान दे रही ‘आई एम...

ग्रामीण युवाओं के हुनर को रोजगार की उड़ान दे रही ‘आई एम पावर अकादमी’

कुरुक्षेत्र 7 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने की दिशा में एम 3 एम फाउंडेशन की ओर से स्थापित ‘आई एम पावर अकादमी फॉर स्किल्स’ महत्वपूर्ण पहल कर रही है। अकादमी द्वारा युवाओं को बिना किसी शुल्क के रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकें।

संस्था वर्तमान में बाबैन, बिहोली और खैरा में तीन कौशल प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रही है। इन केंद्रों में युवाओं को विभिन्न प्रकार के रोजगारोन्मुखी कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अब तक करीब 800 युवक-युवतियां यहां प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं, जबकि इनमें से 526 युवा नौकरी या स्वरोजगार से जुड़ चुके हैं।

अकादमी की ओर से प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणित सर्टिफिकेट देने के साथ-साथ रोजगार हासिल करने में भी सहयोग किया जाता है। संस्था का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को कौशल विकास से लेकर रोजगार या स्वरोजगार तक लगातार मार्गदर्शन देना है।

इसी कड़ी में बाबैन और आसपास के गांवों के 62 युवाओं को जेप्टो कंपनी में रोजगार दिलाया गया है। युवाओं को कार्यस्थल तक आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए कंपनी की ओर से विशेष बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

अकादमी की टीम के अनुसार, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। संस्था प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और जरूरी सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments