Tuesday, September 8, 2026
HomeTechnologiesआईफोन अल्ट्रा की लॉन्चिंग पर सबकी नजर

आईफोन अल्ट्रा की लॉन्चिंग पर सबकी नजर

टेक्नोलॉजी, 8 सितंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): एप्पल जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में प्रवेश करने की तैयारी में है। रिपोर्टों के मुताबिक, कंपनी 9 सितंबर को होने वाले अपने लॉन्च इवेंट के दौरान अपना पहला फोल्डेबल आईफोन पेश कर सकती है। इस डिवाइस को ‘आईफोन अल्ट्रा’ नाम दिए जाने की चर्चाएं भी तेज हैं।

नए फोल्डेबल आईफोन को आईफोन 18 परो सीरीज और नए एप्ल वॉच मॉडल्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। अगर एप्पल इस डिवाइस को लॉन्च करती है, तो यह फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में कंपनी का पहला बड़ा कदम होगा। इस क्षेत्र में सैम्संग और गुगल समेत कई एंड्रॉयड कंपनियां पहले ही अपने फोल्डेबल फोन बाजार में उतार चुकी हैं।

लॉन्च से पहले डिवाइस को लेकर कई लीक और रिपोर्टें सामने आ रही हैं। इनमें संभावित डिजाइन, हार्डवेयर, चार्जिंग तकनीक, कीमत और रिलीज टाइमलाइन से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर विवरणों की अभी एप्पल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

माना जा रहा है कि फोल्डेबल आईफोन एप्पल के प्रीमियम स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक नया सेगमेंट खोल सकता है। इसके साथ कंपनी सैम्संग और अन्य एंड्रॉयड निर्माताओं को सीधी टक्कर दे सकती है।

अब सभी की नजरें 9 सितंबर के एप्पल लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां यह स्पष्ट होगा कि कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन वास्तव में पेश करती है या नहीं। साथ ही, इसकी कीमत, फीचर्स और उपलब्धता को लेकर भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments