Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaसफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार गंभीरता से कर रही है विचार...

सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सरकार गंभीरता से कर रही है विचार – मुख्यमंत्री

हरियाणा, 9 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की लगभग एक दर्जन मांगों को स्वीकार कर लिया है, जबकि बाकी मांगों पर भी सरकार द्वारा सहानुभूतिपूर्वक और गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को होडल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी राज्य की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार उनके योगदान को समझती है।

सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान बातचीत और आपसी सहमति के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी काम पर वापस भी लौट आए हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि वे जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना सहयोग बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विचार-विमर्श कर रही है। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर विधायक श्री हरिंदर सिंह, विधायक श्री कृष्ण कुमार और पूर्व मंत्री श्री मूलचंद शर्मा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments