Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaफरीदाबाद की साफ हवा में सरकार के प्रयासों की सराहना

फरीदाबाद की साफ हवा में सरकार के प्रयासों की सराहना

फरीदाबाद,9 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश में हुए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में फरीदाबाद शहर ने 14वां स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। यह फरीदाबादवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है और इसके लिए जनता बधाई की पात्र है।

शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में फरीदाबाद की रैंकिंग में लगातार सुधार दर्ज हुआ है। वर्ष 2023 में फरीदाबाद शहर 47वें स्थान पर था, जो 2024 में सुधरकर 21वें स्थान पर आ गया। इसके बाद वर्ष 2025 में 19वें और अब वर्ष 2026 में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह चार वर्षों में कुल 33 पायदान का सुधार होना बेहद गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि यह फरीदाबाद की जनता के भरपूर सहयोग और उनके नेतृत्व में किए गए निरंतर प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि सरकार की पहल पर नगर निगम ने धूल नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में एंटी-स्मॉग गन से छिड़काव कराया, जिससे हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करने में मदद मिली।

इसके साथ ही सड़कों की नियमित सफाई और रोड स्वीपिंग व्यवस्था को भी बेहतर किया गया। इसमें तंग गलियों से लेकर प्रमुख चौड़ी सड़कों तक सफाई अभियान को प्राथमिकता दी गई।

ईको वन और नमो वन जैसी योजनाओं से विकसित किया गया हरित गलियारा

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि जनभागीदारी और प्रोत्साहन के साथ शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण और हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए विशेष कार्य किए गए हैं। इसी कड़ी में ईको वन और नमो वन जैसी योजनाओं की भी शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि नमो वन योजना को फरीदाबाद के सबसे बड़े हरित गलियारे के रूप में विकसित किया गया है। इसके तहत कूड़े से भरे हरित पट्टी वाले क्षेत्रों को शहरी जंगल में बदला गया और जिले की सीमाओं के साथ बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर इसे शहर के लिए ऑक्सीजन क्षेत्र के रूप में तैयार किया गया।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि शहर में ईको वन और टाउन पार्क जैसे सार्वजनिक स्थानों को भी विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य शहर को हरा-भरा, साफ-सुथरा और सुंदर बनाना है।

इसके अलावा पेवमेंट वर्क के तहत सड़कों और खुले क्षेत्रों को व्यवस्थित करने के कार्य भी तेजी से किए गए हैं।

फरीदाबाद की जनता इस सफलता का श्रेय हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के निरंतर सकारात्मक प्रयासों और उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियानों को देते हुए उत्साहित नजर आ रही है। सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री की कार्यप्रणाली की जनता खुले मन से सराहना कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments