Tuesday, September 29, 2026
HomePunjabजिला संगरूर की सब-डिवीजन संगरूर द्वारा दिनांक 01.09.2026 से 07.09.2026 तक की...

जिला संगरूर की सब-डिवीजन संगरूर द्वारा दिनांक 01.09.2026 से 07.09.2026 तक की गई कार्रवाई

संगरूर, 09 सितंबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): एस.एस.पी. संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल, आईपीएस ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिला संगरूर पुलिस द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “गांवों के पहरेदार” अभियान के तहत तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान सब-डिवीजन संगरूर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है।

उन्होंने बताया कि गत सप्ताह 01 सितंबर 2026 से 07 सितंबर 2026 तक ड्रग्स के मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 01 मुकदमा दर्ज कर 110 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद की गई। इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 01 मुकदमा दर्ज कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 48 बोतलें ठेका देसी शराब बरामद की गईं।

नशे की दलदल में फंसे लोगों को नशे से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से 06 व्यक्तियों को दवा उपलब्ध करवाई गई। वहीं गंभीर (Heinous) अपराधों और अन्य अपराधों के तहत 11 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विभिन्न अपराधों के तहत कुल 174 ट्रैफिक चालान किए गए। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए 270 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 172 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।

एस.एस.पी. ने आम जनता से नशा विरोधी अभियान में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि नशों के दुष्प्रभावों के बारे में पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें आयोजित कर आम जनता तथा युवाओं को नशों संबंधी जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि नशे की बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।

नशे का कारोबार करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सूचना मिलने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा नशों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। नशों के खिलाफ जंग लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments