Tuesday, September 29, 2026
HomePunjabओ.एस.डी सुखवीर सिंह ने धूरी हलके के विभिन्न गांवों का किया दौरा

ओ.एस.डी सुखवीर सिंह ने धूरी हलके के विभिन्न गांवों का किया दौरा

धूरी, 9 सितंबर, 2026 (राजेश कुमार):  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज धूरी विधानसभा हलके के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए गांववासियों से सीधा संवाद किया तथा उनकी स्थानीय समस्याओं, मांगों और विकास संबंधी आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने गांव दुगनी, बमाल, फरवाही, चांगली, घनौर खुर्द, बलमगढ़, जातीमाजरा, मलूमाजरा और दौलतपुर का दौरा किया।
इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य गांवों में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करना, लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा उनकी जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।
उन्होंने कहा कि विकास का लाभ प्रत्येक गांव और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांवों में सड़कों, गलियों-नालियों, साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइटों, सामुदायिक सुविधाओं तथा अन्य बुनियादी जरूरतों से संबंधित कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार प्राथमिकता दी जा रही है।
गांववासियों के साथ बातचीत के दौरान ओ.एस.डी. ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दिए गए सुझावों और मांगों को विकास की योजना में शामिल करते हुए आवश्यकतानुसार कार्य करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान गांवों की स्थानीय मांगों और विकास कार्यों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए चेक भी वितरित किए गए। स. सुखवीर सिंह ने कहा कि इन कार्यों को पारदर्शी ढंग से और निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाकर विकास कार्यों की प्रगति पर नजर रखने तथा लोगों को इनका समय पर लाभ पहुंचाने की बात भी कही।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के साथ सीधा संपर्क कायम कर उनकी समस्याओं का समाधान करने और गांवों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गांववासियों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों से संबंधित उनकी जायज मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।
इस अवसर पर ए.डी.सी. सुखचैन सिंह, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अनवर भसौड़ और स. गगन ज्वंधा भी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments