Tuesday, September 29, 2026
HomePunjabविधायक लखबीर सिंह राय, रुपिंदर सिंह हैप्पी और डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना...

विधायक लखबीर सिंह राय, रुपिंदर सिंह हैप्पी और डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

फतेहगढ़ साहिब, 10 सितंबर, 2026 (राजेश कुमार): ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026 (सीजन-4)’ के तहत जिले में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा खेलों को लेकर चल रही रजिस्ट्रेशन और मोबिलाइजेशन मुहिम की समीक्षा के लिए फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय, बस्सी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी और डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने खेल विभाग, युवा सेवाएं विभाग तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खेलों से जुड़ी जानकारी गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचाई जाए तथा हर योग्य खिलाड़ी को खेल मैदान से जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य किया जाए।

इस अवसर पर विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-4 के दौरान विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों के साथ प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। पंजाब सरकार की नीति के तहत इन खेलों के विजेता खिलाड़ियों के लिए खेल कोटा भी आरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल जमीनी स्तर पर युवाओं की खेल प्रतिभा की पहचान कर उसे निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विधायक राय ने जिले के युवाओं से अपील की कि वे ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाएं और खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, सरपंचों, पंचायत सदस्यों, ब्लॉक समिति एवं जिला परिषद सदस्यों, युवा नेताओं तथा गांवों के युवा क्लबों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में खेलों के प्रति उत्साहपूर्ण माहौल तैयार करें और बच्चों व युवाओं को अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

इससे पहले बस्सी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवश्यक प्रबंध और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, लेकिन इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बच्चों और युवाओं की खेल मैदानों में भागीदारी सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और पंजाब का नाम रोशन करने के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने खेल क्षेत्र के लिए पहली बार 1,800 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसके अलावा राज्यभर में 3,100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, ताकि गांवों और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

विधायक हैप्पी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5 सितंबर को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब-2026’ सीजन-4 का उद्घाटन किया था, जबकि इन खेलों का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा।

उन्होंने सभी अभिभावकों, युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाकर ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ में हिस्सा लें और इस सीजन को सफल बनाने में सामूहिक योगदान दें।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिले के दो ब्लॉकों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं, जबकि बाकी ब्लॉकों में 15 सितंबर तक प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 20 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होंगी।

उन्होंने बताया कि इस सीजन के तहत कुल 38 खेलों और 4 पैरा-एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें 9 आयु वर्गों के तहत 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमरबीर कौर भुल्लर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री सुरिंदर सिंह धालीवाल, सहायक कमिश्नर (ज) सूबा सिंह, जिला खेल अधिकारी हरपिंदर सिंह, हलका युवा प्रधान श्री दिलप्रीत सिंह भट्टी, गुरप्रीत सिंह भिंडर, सतिंदर मलिकपुर, बिक्रम सहोता मीडिया कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

फतेहगढ़ साहिब, 10 सितंबर: ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026 (सीजन-4)’ के तहत जिले में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा खेलों को लेकर चल रही रजिस्ट्रेशन और मोबिलाइजेशन मुहिम की समीक्षा के लिए फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय, बस्सी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी और डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने खेल विभाग, युवा सेवाएं विभाग तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खेलों से जुड़ी जानकारी गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचाई जाए तथा हर योग्य खिलाड़ी को खेल मैदान से जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य किया जाए।

इस अवसर पर विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-4 के दौरान विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों के साथ प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। पंजाब सरकार की नीति के तहत इन खेलों के विजेता खिलाड़ियों के लिए खेल कोटा भी आरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल जमीनी स्तर पर युवाओं की खेल प्रतिभा की पहचान कर उसे निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विधायक राय ने जिले के युवाओं से अपील की कि वे ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाएं और खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, सरपंचों, पंचायत सदस्यों, ब्लॉक समिति एवं जिला परिषद सदस्यों, युवा नेताओं तथा गांवों के युवा क्लबों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में खेलों के प्रति उत्साहपूर्ण माहौल तैयार करें और बच्चों व युवाओं को अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

इससे पहले बस्सी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवश्यक प्रबंध और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, लेकिन इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बच्चों और युवाओं की खेल मैदानों में भागीदारी सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और पंजाब का नाम रोशन करने के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने खेल क्षेत्र के लिए पहली बार 1,800 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसके अलावा राज्यभर में 3,100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं, ताकि गांवों और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

विधायक हैप्पी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5 सितंबर को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब-2026’ सीजन-4 का उद्घाटन किया था, जबकि इन खेलों का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा।

उन्होंने सभी अभिभावकों, युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाकर ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ में हिस्सा लें और इस सीजन को सफल बनाने में सामूहिक योगदान दें।

डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिले के दो ब्लॉकों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं, जबकि बाकी ब्लॉकों में 15 सितंबर तक प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 20 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होंगी।

उन्होंने बताया कि इस सीजन के तहत कुल 38 खेलों और 4 पैरा-एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें 9 आयु वर्गों के तहत 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमरबीर कौर भुल्लर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री सुरिंदर सिंह धालीवाल, सहायक कमिश्नर (ज) सूबा सिंह, जिला खेल अधिकारी हरपिंदर सिंह, हलका युवा प्रधान श्री दिलप्रीत सिंह भट्टी, गुरप्रीत सिंह भिंडर, सतिंदर मलिकपुर, बिक्रम सहोता मीडिया कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments