Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaके. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी जिले के प्रभारी अधिकारी

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी जिले के प्रभारी अधिकारी

चरखी दादरी , 10 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भू-विज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

संशोधित फीडबैक व्यवस्था के अनुसार, श्री के. मकरंद पांडुरंग प्रत्येक तिमाही में मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन सेल को फीडबैक प्रस्तुत करेंगे। इसमें 25 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं, अपराध की समग्र स्थिति एवं गंभीर अपराधों की घटनाओं, विजिलेंस मामलों, राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवा वितरण व्यवस्था की प्रभावशीलता तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा शामिल होगी।

वह करों, जीएसटी और अन्य संबंधित मामलों के संबंध में डीईटीसी के समक्ष आने वाली समस्याओं और बाधाओं की भी समीक्षा करेंगे।

इसके अलावा, वह उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर सकते हैं। उन्हें स्वास्थ्य या शिक्षा विभाग से संबंधित किसी एक महत्वपूर्ण स्थल का दौरा करने का अधिकार भी दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments