Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaएस.डी.एम. आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

एस.डी.एम. आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं


टोहाना, 10 सितंबर,2026 (संजीव शर्मा):
एस.डी.एम. आकाश शर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर के दौरान एसडीएम ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

वीरवार को आयोजित शिविर में परिवार पहचान पत्र और सीएडीए विभाग से संबंधित दो आवेदन प्राप्त हुए। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवेदन का समयबद्ध ढंग से निस्तारण किया जाए तथा उसकी प्रगति से आवेदक को भी अवगत कराया जाए।

एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर शासन और प्रशासन की जनहितैषी पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान हो, जिससे लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो तथा उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments