सिरसा, 12 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अपने सिरसा दौरे के दौरान गांव कुत्ताबढ़ पहुंचे और सैनिक सुखचैन सिंह को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में सैनिक सुखचैन सिंह के बलिदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग और शौर्य हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। शहीदों के बलिदान को राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिक सुखचैन सिंह के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।






