Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaअब पंजाब के कर्मचारी-नागरिक हरियाणा मॉडल और हरियाणा पैटर्न को लागू करने...

अब पंजाब के कर्मचारी-नागरिक हरियाणा मॉडल और हरियाणा पैटर्न को लागू करने की पंजाब सरकार से कर रहे मांग : कृष्ण कुमार बेदी

कुरुक्षेत्र, 13 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा) हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि अब पंजाब के कर्मचारी और नागरिक पंजाब सरकार से हरियाणा मॉडल और हरियाणा पैटर्न को लागू करने की मांग कर रहा है, जबकि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा के कर्मचारी पंजाब पैटर्न की मांग करते थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश का समान रूप से विकास करवाया जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाया जा रहा है।
हरियाणा के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को श्रीमद भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय (बालघर) में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने श्रीमद भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय (बालघर) की बिल्डिंग के प्रथम तल का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कार्यक्रम के दौरान संस्थान को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि श्रीमद भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय शिक्षा मंदिर के साथ-साथ संस्कार केंद्र व विचार घर है। संस्थान में अक्षर ज्ञान, संस्कार, अच्छे विचारों के साथ-साथ साइंस व टेक्नोलॉजी भी सिखाई जा रही है। यहां से शिक्षा ग्रहण करने के बाद प्रदेश व देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश की सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने सभी प्रकार की पेंशनधारकों की पेंशन को ऑनलाइन माध्यम से सीधे खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। सरकार के सामने 36 लाख खातों को ऑनलाइन करने के चैलेंज को 13 महीने में सरकार ने पूरा कर किया है। इसका फायदा ये हुआ कि जो पैसा चंडीगढ़ से चलता है वो पूरा पैसे लाभार्थी के खातों में पहुंचता है, जबकि पहले की सरकारों में ये पैसा चंडीगढ़ से पूरा चलता है और लाभार्थी तक पहुंचते-पहुंचते आधे से भी कम रह जाता था। इसके साथ ही पैसों बांटने में बड़ी संख्या में मैनपावर और समय की दिक्कत भी खत्म  हुई है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं को बिना खर्ची पर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दे रही है। युवाओं में पढ़ाई के प्रति क्रेज बढ़ा है। पहले की सरकारों में नौकरी के लिए मंत्री, विधायक के परिवार, क्षेत्र के साथ-साथ खर्ची की व्यवस्था करनी होती थी। इसके साथ ही विकास के लिए भी जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद को देखा जाता था, वर्ष 2014 के बाद पूरे प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ नीतियों को प्रदेशभर में लागू किया जा रहा है। हर विधानसभा का समान रूप से विकास करवाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान सफाई कर्मियों की मांगों पर सहमति बनी है। आज से प्रदेश में सफाई कर्मी काम पर लौट आए हैं।
कार्यक्रम में सह प्रांत कार्यवाह एवं मुख्य वक्ता डा. प्रीतम सिंह, हिंदू शिक्षा समिति के हरियाणा अध्यक्ष डा. ऋषिराज वशिष्ठ, समाजसेवी लालजपत राय सिंगला, स्कूल समिति के अध्यक्ष मोहिंद्र पाल सिंगला, प्रबंधक जीवन मोदगिल, प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ, सुखबीर चंद रायसन सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments