Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaविश्व प्राथमिक सहायता दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम का...

विश्व प्राथमिक सहायता दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम का हुआ आयोजन


कुरुक्षेत्र, 13 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी व महासचिव डॉ सुनील कुमार के निर्देशन तथा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में 12 सितंबर 2026 को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेडक्रास सोसायटी के सचिव रमेश चौधरी ने बताया हर वर्ष सितम्बर माह के दूसरे शनिवार को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता हैं। इस दिवस को मनाने की शुरुआत सन 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस एंड रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा की गई थी। हर वर्ष प्राथमिक चिकित्सा के महत्व को देखते हुए इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने हेतु एक थीम दिया जाता हैं ताकि इसके लिए सभी लोग जागरूक हो सके। इसी संदर्भ में वर्ष 2026 के लिए इस दिवस का ध्यान प्रवासन संदर्भ में प्राथमिक चिकित्सा पर केंद्रित है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में लोगों की जान बचाने के लिए प्राथमिक चिकित्सा देना तथा इसके महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। कुरुक्षेत्र रेड क्रॉस द्वारा विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट प्रोफेसर वीरेंद्र पाल ने शिरकत की। इसके साथ साथ डॉ एआर चौधरी डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉक्टर दिनेश राणा प्रोग्राम कॉर्डिनेटर यूथ रेड क्रॉस ने अपने विचार साझा किए। रेडक्रॉस सचिव रमेश चौधरी तथा जिला प्रशिक्षण अधिकारी अंजू कश्यप द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों अध्यापकों तथा स्टाफ को आपदा के समय प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए जागरूक किया गया।

इसी उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद महाविद्यालय कुरुक्षेत्र में प्रवक्ता किरण कश्यप द्वारा छात्राओं तथा स्टाफ को विश्व प्राथमिक सहायता दिवस के महत्व की प्रैक्टिकल माध्यम से जानकारी दी गई। रेड क्रॉस भवन कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों को भी जागरूक किया गया। इसी कड़ी में भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र में 10 सितंबर को प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह द्वारा स्टाफ तथा विद्यार्थियों को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के महत्व पर जागरूक किया गया। प्रवक्ता किरण कश्यप द्वारा 11 सितंबर को रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे अंबाला डिवीजन कुरुक्षेत्र के लगभग 50 कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा के विभिन्न विषयों की सीपीआर, रक्त स्राव, जलना पर किए जाने वाले उपचार आदि का प्रशिक्षण दिया गया। रेडक्रॉस भवन में ही सचिव तथा जिला प्रशिक्षण अधिकारी के सहयोग से प्रोफ़ेशन प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण ले रहे 60 विद्यार्थियों का आपदा प्रबंधन विषय पर मॉक ड्रिल अभ्यास भी करवाया गया। इस मौके पर प्रवक्ता किरण कश्यप तथा प्रवक्ता विक्रम सिंह, पपिंदर सिंह, फर्स्ट ऐड लेक्चरर टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments