Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaरामलीला हमारी संस्कृति और संस्कारों को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम :...

रामलीला हमारी संस्कृति और संस्कारों को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम : सुमन सैनी


लाडवा, 13 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):
 हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने श्री राम हनुमान रामलीला समिति लाडवा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार की ओर से 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को 11 लाख रुपये की राशि का चैक सौंपा। यह राशि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा श्री राम हनुमान रामलीला समिति के मंच से की गई घोषणा के तहत प्रदान की गई है। चैक प्राप्त होने पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सुमन सैनी तथा हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कहनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मुख्यमंत्री ने रामलीला के मंच से समिति को 11 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी, जिसे पूरा करते हुए आज यह राशि समिति को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि श्री राम हनुमान रामलीला समिति लंबे समय से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट, मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में रामलीला जैसे पारंपरिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करना अपने आप में बड़ी चुनौती है। युवा पीढ़ी का पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़ाव कम होता जा रहा है। ऐसे समय में रामलीला समितियों के कलाकार और पदाधिकारी अपनी मेहनत एवं समर्पण से हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का कार्य कर रहे हैं।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। सरकार की विकास योजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा।
समिति प्रधान राजेश वर्मा ने जताया आभार
श्री राम हनुमान रामलीला समिति के प्रधान राजेश वर्मा ने 11 लाख रुपये की सहायता राशि मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सुमन सैनी एवं हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रामलीला के मंच से समिति को 11 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी और अब उस घोषणा को पूरा करते हुए समिति को राशि प्रदान की गई है।
प्रधान राजेश वर्मा ने कहा कि यह सहयोग समिति के लिए महत्वपूर्ण है और इससे रामलीला के आयोजन को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे समिति के कलाकारों एवं सदस्यों का उत्साह भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में रामलीला का और अधिक भव्य एवं आकर्षक मंचन करने के लिए पूरी मेहनत एवं लगन से कार्य करेगी।
इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, अमन सिंगल, राजेश वर्मा, कुश गर्ग, हेमंत सैनी, नरेश गर्ग, विपिन शर्मा सहित श्री राम हनुमान रामलीला समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments