Wednesday, September 30, 2026
HomePunjab14 सितंबर को अनाज मंडी, सरहिंद में होगा ड्रोन शो: एस.डी.एम.

14 सितंबर को अनाज मंडी, सरहिंद में होगा ड्रोन शो: एस.डी.एम.

फतेहगढ़ साहिब, 13 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के संबंध में विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब में विशेष ड्रोन शो आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत 14 सितंबर, सोमवार को अनाज मंडी सरहिंद में होने वाले ड्रोन शो की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम श्री करुण गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

एसडीएम श्री करुण गुप्ता ने बताया कि लगभग 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़कर श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, बाणी और महान शिक्षाओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि यह शो 14 सितंबर को शाम 6 बजे शुरू होगा, ताकि संगत को गुरु साहिब के भाईचारे, समानता और मानवता की भलाई के संदेश से जोड़ा जा सके।

एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों को शो देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, अनाज मंडी की साफ-सफाई तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति आदि सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

एसडीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों सहित इस ड्रोन शो का आनंद जरूर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments