Wednesday, September 30, 2026
HomePunjabइफको द्वारा गांव लोहार माजरा में आयोजित किया गया लोक कल्याण कार्यक्रम

इफको द्वारा गांव लोहार माजरा में आयोजित किया गया लोक कल्याण कार्यक्रम

बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब, 13 सितंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा गांव लोहार माजरा में लोक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को कृषि में नवीनतम उर्वरकों के उचित एवं संतुलित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इफको के जिला प्रबंधक श्री हिमांशु जैन ने बताया कि किसानों को पारंपरिक उर्वरकों के साथ-साथ नैनो और जैविक उर्वरकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने इफको के नवीनतम उर्वरकों, नैनो उर्वरकों, जैविक उर्वरकों, पानी में घुलनशील उर्वरकों, पोटाश तथा समुद्री शैवाल से तैयार सागरिका आदि उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

उन्होंने इफको द्वारा चलाए जा रहे ‘मिट्टी बचाओ अभियान’ का उल्लेख करते हुए किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर ही कृषि फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों और उर्वरकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इफको के उत्पाद एफसीओ-1985 के मानकों के अनुरूप हैं और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरक उत्पाद उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

इस दौरान इफको के एमडी श्री ई. रामेंद्र कुमार ने कृषि में सागरिका के महत्व और इसके उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने किसानों को ‘संकट हरण बीमा’ योजना के बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर सहकारी सभा लोहार माजरा के अध्यक्ष सरदार जस्मेल सिंह, उपाध्यक्ष सरदार केसर सिंह, सदस्य सरदार काला सिंह, पूर्व सरपंच सरदार मुकंद सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments