Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaआमजन की समस्याओं का समाधान शिविर के माध्यम से मौके पर ही...

आमजन की समस्याओं का समाधान शिविर के माध्यम से मौके पर ही किया जा रहा है निपटारा:पंकज सेतिया

कुरुक्षेत्र, 14 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन निरंतर सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और वीरवार को किया जा रहा है। समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा जिन समस्याओं का समाधान मौके पर ही संभव है उन समस्याओं का समाधान मौके पर ही सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है तथा जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव नहीं है उनका समाधान करने के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे है।
एडीसी एवं जिप सीईओ पंकज सेतिया सोमवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की शिकायतों को सुनने के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। एडीसी पंकज सेतिया ने कहा कि समाधान शिविर में क्रिड, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पेंशन आदि से संबंधित शिकायतें आई, जिनमें से अधिकतर शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया और अन्य समस्याओं को जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने उपरांत संबंधित विभाग को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इन शिविरों से हजारों लोगों को फायदा मिल चुका है। आमजन को अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए समाधान शिविर के मंच का प्रयोग करना चाहिए। इन शिविरों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अपनी समस्या का समाधान करवाना चाहिए। जब लोग अपनी समस्या को लेकर शिविर में पहुंचेंगे और समस्या का समाधान होगा तभी सरकार का लक्ष्य भी पूरा होगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, डीडीपीओ विकास कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments