Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaप्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और सुशासन...

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और सुशासन का उदाहरण पेश किया: गंगवा

फतेहाबाद, 14 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और सुशासन का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात मॉडल प्रस्तुत किया और प्रधानमंत्री के रूप में भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का काम किया। पिछले 25 वर्षों से वे बिना रुके और बिना थके प्रदेश व देश की सेवा में जुटे हुए हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री हरियाणा रणबीर सिंह गंगवा ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय ‘उदय कमल’ में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश के लिए सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान यह दिखाया है कि पारदर्शिता के साथ किस प्रकार शासन चलाया जा सकता है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास का जो मॉडल स्थापित किया, उसी अनुभव को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहले गुजरात में और बाद में पूरे देश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता रहा है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि 7 अक्टूबर 2026 को उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय राजनीति में अपने आप में महत्वपूर्ण है। देश में ऐसे बहुत कम नेता हैं, जिन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार इतने लंबे समय तक जनसेवा की हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस अवसर को केवल जन्मदिन समारोह के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प के अवसर के रूप में मना रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया जा रहा है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और आज भारत की भूमिका वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से कार्यकर्ताओं और देशवासियों को निरंतर सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, संगठन और राष्ट्रहित है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, पूर्व विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, नगर परिषद वाइस चेयरमैन सविता टूटेजा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहरा, पूनम सिंगला, शम्मी धींगड़ा  सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments