कुरुक्षेत्र, 14 सितंबर 2026 (संजीव शर्मा): एच.एल.आर.डी.सी. के चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि वे हरियाणा की भूमि एवं प्रदेश के विकास कार्यों में अपना योगदान देने का संकल्प लेकर काम कर रहे है। इस संकल्प के तहत निरंतर काम किया जा रहा है ताकि देश व प्रदेश की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके। राज्य सरकार व केंद्र सरकार निरंतर विकास कार्यों को पूरा करवाने का काम कर रही है। इसके तहत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्रा फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट द्वारा कुरुक्षेत्र पैनोरमा एंड साइंस सेंटर में प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रोजगार निदेशालय हरियाणा के उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र पाल सैनी ने की। कार्यक्रम में लिटिल मिलेनियम स्कूल सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र के एमडी परमिंदर सिंह बाठ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी ने डिप्लोमा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने कौशल का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

रोजगार निदेशालय हरियाणा के उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र पाल सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों को फायर एंड सेफ्टी के क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं डिप्लोमा प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को कुशल एवं आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। कुरुक्षेत्रा फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट द्वारा कुरुक्षेत्र पैनोरमा एंड साइंस सेंटर में प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कैप्टन गुरमेल सिंह एवं डॉ. राजेंद्र सैनी द्वारा किया गया, जिसमें संस्थान से फायर एंड सेफ्टी का डिप्लोमा सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
अतिथियों द्वारा द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हुए विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। डॉ. राजेंद्र सैनी द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत व अभिवादन किया गया। इस अवसर पर सीईओ विशाल शर्मा, पैनोरमा के अध्यक्ष सुरेश सोनी, महेंद्र सैनी पूर्व चेयरमैन पुंडरी, डॉ. सीपी यादव फरीदाबाद, वीरेंद्र कश्यप, इंस्पेक्टर भीम सिंह, सूबेदार रविंदर कौशिक, वायु सेना से पवन सैनी, सरपंच सुरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






