Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaसी.जे.एम. नीतिका भारद्वाज ने लाडवा चाइल्ड केयर सेंटर व ओल्ड एज होम...

सी.जे.एम. नीतिका भारद्वाज ने लाडवा चाइल्ड केयर सेंटर व ओल्ड एज होम का किया निरीक्षण


कुरुक्षेत्र, 15 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):
जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम  नीतिका भारद्वाज ने लाडवा स्थित चाइल्ड केयर सेंटर एवं ओल्ड एज होम का निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के रहने, खाने-पीने, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा यह सुनिश्चित किया कि बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं उचित रूप से उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उन्हें उनके अधिकारों एवं सहायता के लिए उपलब्ध चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बच्चों के लिए उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
इसके पश्चात सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने लाडवा स्थित ओल्ड एज होम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली तथा उनके रहने, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बच्चों एवं बुजुर्गों की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments