कुरुक्षेत्र, 15 सिंतबर,2026 (संजीव शर्मा): जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए), की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सीजेएम-कम-सचिव, डीएलएसए नीतिका भारद्वाज ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के लिए उपचार, रहने, भोजन, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से बातचीत कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा यह भी पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। मरीजों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना गया।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने तथा उनके अधिकारों एवं जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं डीएलएसए की सेवाओं तथा कानूनी सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई।





