Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaजाखल मंडी डी.ए.वी. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया हिंदी दिवस

जाखल मंडी डी.ए.वी. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया हिंदी दिवस

जाखल मंडी, 15 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): बृजलाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल, जाखल मंडी में हिंदी दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध विरासत तथा दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया।
प्राचार्या कविता शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति, संस्कार और भावनाओं की पहचान है। हमें हिंदी भाषा के प्रति गर्व का भाव रखते हुए अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भाषा का सम्मान करना अपने देश और संस्कृति का सम्मान करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को हिंदी के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान देने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं प्रेम बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
अंत में सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments