राशिफल 17 सितंबर 2026,(छत्रपाल सिंह): गुरुवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों के फेरबदल के कारण सभी 12 राशियों के लिए नए अनुभव लेकर आ रहा है। आइए आसान और स्पष्ट शब्दों में जानते हैं कि आज आपकी राशि क्या कहती है:
मेष राशि
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना जल्दबाजी में लिया निर्णय नुकसान दे सकता है। व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। मानसिक सुकून के लिए सूर्य देव को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
पारिवारिक और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अड़चन आ सकती है। सेहत का ख्याल रखें। मां काली की आराधना से दिन बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि
काम का ज्यादा तनाव लेने से बचें। नाक, कान या गले में थोड़ी समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध और व्यापार दोनों में लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
निवेश और पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें। दांते या मुंह की तकलीफ हो सकती है। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि
मानसिक घबराहट से बचें और पर्याप्त आराम लें। व्यापार और सरकारी कामों में सफलता के योग हैं। सूर्य को जल चढ़ाएं।
कन्या राशि
फिजूलखर्च से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है। सिरदर्द या आंखों में समस्या संभव है। लाल वस्तु दान करें।
तुला राशि
आर्थिक लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। यात्रा थोड़ी थकाऊ हो सकती है, लेकिन नतीजे पक्ष में रहेंगे। शनिदेव का ध्यान करें।
वृश्चिक राशि
कानूनी मामलों में जल्दबाजी न करें। धैर्य से काम लें, व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य देव की पूजा लाभदायक रहेगी।
धनु राशि
सफर के दौरान सतर्कता बरतें। भाग्य के भरोसे बड़ा जोखिम न लें। बजरंगबली का स्मरण करने से बाधाएं दूर होंगी।
मकर राशि
जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाएं। व्यापार सामान्य रहेगा और परिवार का साथ मिलेगा। मां काली की उपासना करें।
कुंभ राशि
जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर थोड़ी चुनौती आ सकती है। तांबे की वस्तु का दान शुभ रहेगा।
मीन राशि
स्वास्थ्य और निजी रिश्तों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। संयम बनाएं रखें। सूर्य देव को जल चढ़ाने से सकारात्मकता मिलेगी।






