Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरंतर सेवा और समर्पण को बनाया अपने जीवन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरंतर सेवा और समर्पण को बनाया अपने जीवन का उद्देश्य:सुमन सैनी

कुरुक्षेत्र 17 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान एक महीने तक चलाया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार सेवा और समर्पण को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है। उन्होंने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार जनसेवा की है।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के दौरान संबोधित कर रही थी। कार्यक्रमों के दौरान उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने बाबा बंसीवाला आश्रम में पहुंचकर बाबा बंसीवाला की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना और उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत आश्रम में मौजूद बुजुर्गों को फल व मिठाइयां वितरित की। इसके पश्चात उपाध्यक्षा सुमन सैनी लाडवा स्थित बाल आश्रम में पहुंची और वहां मौजूद बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक काट कर बच्चों के साथ उनका जन्मदिन मनाया। उन्होंने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। उन्होंने बाल आश्रम में बच्चों को फल और मिठाई वितरित की तथा उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया और लगातार देश की सेवा में जुटे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे कर्मठ और समर्पित नेतृत्व का देश को मिलना सौभाग्य की बात है। उनके जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय बुजुर्गों और बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना सेवा भावना का संदेश देता है। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को लेकर हरियाणा में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्ग समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके अनुभव और आशीर्वाद समाज के लिए अमूल्य है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताना और उन्हें फल-मिठाई वितरित करना उनके लिए भी खुशी का अवसर है। इस अवसर पर लाडवा के उपमंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर गणेश दत्त, मार्केट कमेटी के उप चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, पूनम सैनी, अनिल माटा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments