Tuesday, September 29, 2026
HomePunjabओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने किया होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक शिविर का उद्घाटन

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने किया होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक शिविर का उद्घाटन

धूरी, 18 सितंबर,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): जिला प्रशासन संगरूर के प्रयासों के तहत आज धूरी में आयुष शिविर का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक शिविर का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा इस वर्ष प्रत्येक जिले में 24 मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष प्रत्येक जिले में 15 शिविर लगाए गए थे।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा जांच की गई और जरूरत के अनुसार आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। संत निरंकारी सत्संग भवन में लगाए गए इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

यह शिविर निदेशक, होम्योपैथिक विभाग पंजाब, निदेशालय आयुर्वेद पंजाब तथा जिला होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक/यूनानी अधिकारी, संगरूर के सहयोग से आयोजित किया गया। इस प्रयास को सफल बनाने में संत निरंकारी मिशन और स्थानीय समिति द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिया गया।

इस अवसर पर पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक लख्खा, वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, नगर काउंसिल धूरी की अध्यक्ष अमरजोत कौर, गगन जवंधा, रूबल बाजवा, डॉ. राजीव, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments