Tuesday, September 29, 2026
HomePunjabओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने 19 जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक...

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने 19 जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए

धूरी, 18 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में धूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी कड़ी में आज ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने 19 जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 6 लाख 65 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इसके अलावा आंगनवाड़ी हेल्परों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों के उपचार और मकानों को हुए नुकसान से संबंधित प्राप्त आवेदनों में से 19 आवेदनों को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित लाभार्थी परिवारों को यह सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने बताया कि धूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लगभग 35 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की जा रही है, जिससे गांवों में लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांवों की पंचायतों और सरपंचों के साथ लगातार तालमेल करके विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों की जरूरतों और मांगों के अनुसार कार्य पारदर्शी ढंग से और समय पर पूरे किए जा सकें।

उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों से धूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याओं और मांगों को सीधे तौर पर सुना जा रहा है। इससे विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और लोगों की जरूरतों के अनुसार प्रयास करने में मदद मिल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में अन्य गांवों के लिए भी विकास फंडों और ग्रांटों की अगली किस्तों के चेक जल्द जारी किए जाएंगे, ताकि विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास की गति को और तेज किया जा सके।

इस अवसर पर एस.डी.एम. धूरी डॉ. इस्मत विजय सिंह, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार, वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, नगर परिषद धूरी की अध्यक्ष अमरजोत कौर, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कंझला, गगन जवंंधा, रूबल बाजवा सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments