Monday, September 28, 2026
HomeEntertainmentसूर्या-ज्योतिका ने 20वीं सालगिरह पर फिर रचाई शादी, स्कॉटलैंड में दोहराई प्यार...

सूर्या-ज्योतिका ने 20वीं सालगिरह पर फिर रचाई शादी, स्कॉटलैंड में दोहराई प्यार की यादें

एंटरटेनमेंट, 21 सितंबर, 2026 (हर्षप्रीत कौर): साउथ सिनेमा के चर्चित कपल सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। दोनों ने स्कॉटलैंड में एक बार फिर शादी की और इस खास पल की झलक सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की।

सूर्या ने समारोह का वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस के प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि स्कॉटलैंड की खूबसूरत पहाड़ियां और झीलें उन्हें खास तौर पर आकर्षित करती थीं। इसी वजह से उन्होंने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह के लिए इस जगह को चुना।

स्कॉटलैंड से जुड़ी खास यादें

सूर्या ने अपने संदेश में स्कॉटलैंड के लोगों की गर्मजोशी और अपनापन भी याद किया। उनके मुताबिक, वहां बिताए समय के दौरान उन्हें सिर्फ खूबसूरत नजारे ही नहीं, बल्कि ऐसे लोगों से मिलने का मौका भी मिला, जिनकी सादगी और प्यार ने इस यात्रा को यादगार बना दिया।

ज्योतिका ने रिश्ते को बताया दोस्ती का सफर

इस मौके पर ज्योतिका ने भी भावुक अंदाज में अपने रिश्ते को लेकर पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ हमेशा मुस्कुराते हुए आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने सूर्या के साथ अपने रिश्ते में दोस्ती को सबसे महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पति के साथ-साथ उनका सबसे अच्छा दोस्त होना उनके लिए बेहद खास है।

प्रेम कहानी की शूरुआत

सूर्या और ज्योतिका की मुलाकात 1999 में तमिल फिल्म ‘पूवेल्लम केत्तुप्पर’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्मों में साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। करीब सात साल बाद, 11 सितंबर 2006 को दोनों ने चेन्नई में शादी कर ली।

आज यह जोड़ी दो दशक से अधिक समय से साथ है और बेटी दिया तथा बेटे देव के माता-पिता हैं। स्कॉटलैंड में दोबारा शादी करके दोनों ने अपनी 20वीं सालगिरह को एक यादगार अध्याय में बदल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments